BJP President Madan Rathore Death Threat: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले व्यक्ति ने शुक्रवार दोपहर में काॅल किया। फोन उठाते ही सामने वाले ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि यह किसी पूर्व मंत्री का सहायक था।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वह उपचुनाव के दौरान सामने आए थप्पड़ कांड के आरोपी नरेश मीणा का समर्थक रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को दिए बयान में भी उन्होंने ऐसा ही कहा। आरोपी पुलिस वाले को कह रहा है कि मठन राठौड़ भी नेता है और मैं भी नेता हूं।
यह है पूरा मामला
बीजेपी सांसद ने जयपुर पहुंचने के बाद प्रदेश कार्यालय में मीडिया को दिए बयान में कहा कि आज संसद के स्थगित होने के बाद वे अपने आवास पर आकर जयपुर रवाना होने की तैयारी कर रहे थे तभी उनके पास शख्स का काॅल आया, उसने फोन उठाते ही गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पलटकर फोन किया तो वह उन्हें भी गालियां देने लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित में शिकायत दी ताकि पता लगाया जा सके कि माजरा क्या है?
ये भी पढ़ेंः Maharashtra में अब कहां अटका पेंच? अमित शाह की दलीलों पर भी नहीं माने शिंदे
ट्रेस करने पर अनुपगढ़ का निकला आरोपी
मदन राठौड़ ने फोन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फोन करने वाले को ट्रेस किया तो सिम अनूपगढ़ के किसी व्यक्ति के नाम निकली। दोपहर बाद पुलिस ने धमकी देने वाले को डिटेन कर लिया। घटना के बाद सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल समेत कई नेताओं ने फोन करके मदन राठौड़ से घटना की जानकारी ली।
ये भी पढ़ेंः अजमेर दरगाह मामले में अब VHP भी कूदी, दरगाह कमेटी ने फिर खारिज किया दावा; कर दिया ये ऐलान
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines