हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

परिवर्तन यात्रा में वसुंधरा की गैरहाजिरी पर यह बोले सीएम धामी, जानें पूरी खबर

विज्ञापन
BJP Parivartan Yatra CM Pushkar Singh

BJP Parivartan Yatra CM Pushkar Singh Dhami On Vasundhara Raje: राजस्थान में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा अंतिम दौर में है। परिवर्तन यात्रा में भाग लेने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी आज कोटा पहुंचे। यहां से वे झालावाड़ के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पार्टी में गुटबाजी की खबरों को सिरे से नकार दिया।

गुटबाजी की बातों को नकारा

परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए झालावाड़ जाने से पहले कोटा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां सभी लोग मिलकर काम करते हैं। राजस्थान में सभी लोग एक होकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा राजस्थान में व्यापक संगठन है। इसी आधार पर भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान में सरकार बनेगी।

महिला आरक्षण विधेयक पर ये बोले

सीएम धामी ने पीएम मोदी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की दृढ़ निश्चयता के कारण महिला आरक्षण विधेयक पािरत हो गया। देश में इस तरह का काम पहले कभी नहीं हुआ। जिस तरह का काम पीएम मोदी ने किया। महिला आरक्षण विधेयक भी उनमें से एक है। उन्होंने देश में मातृशक्ति के उत्थान के लिए यह बड़ा कदम उठाया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें