चित्तौड़गढ़: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से बीजेपी सांसद सीपी जोशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बीजेपी सांसद सीपी जोशी सरकारी दफ्तर में एक कर्मचारी को सबके सामने थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बीजेपी सांसद सीपी जोशी ने कर्मचारी को इसलिए थप्पड़ मारा क्योंकि किसानों ने शिकायत की थी कि उसने उनसे कथित तौर पर 5000 रुपये की रिश्वत ली है। बीजेपी सांसद सीपी जोशी ने जब कर्मचारी को थप्पड़ मारा तो वहां कई किसान और सरकारी कर्मचारी और अधिकारी खड़े थे।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किसान एक कर्मचारी पर धर्म परिवर्तन के लिए पांच-पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा रहे हैं। फिर दूसरे किसान कहने लगते हैं कि उसने 15 हजार रुपये तक की रिश्वत मांगी है। यह सुनकर बीजेपी सांसद भड़क जाते हैं और कर्मचारी के मुंह पर जोरदार तमाचा मार देते हैं।
दरअसल, प्रतापगढ़ जिले में अफीम पट्टों के नामांतरण का काम चल रहा है जहां इस काम को करवाने की एवज में एक शख्स से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया था जिसमें शिकायत की गई थी कि कर्मचारी अफीम पट्टों के नामांतरण के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं। वहीं शिकायत की जानकारी चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को मिलते ही वह नारकोटिक्स कार्यालय प्रतापगढ़ पहुंचे और यहां उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से रिश्वत के मामले में पूछताछ की।
सांसद जोशी ने उस कर्मचारी को बुलाने के लिए कहा जिसके खिलाफ शिकायत दी गई थी। इसके बाद जोशी ने रिश्वत की बात कर्मचारी से पूछी और अचानक एक तमाचा जड़ दिया। वहीं जोशी ने वहां मौजूद अन्य अधिकारियों को भी फटकार लगाई।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
9 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines