जयपुर: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास ने जमकर तारीफ की है। सूर्यकांता व्यास ने कहा कि सीएम गहलोत ने पुष्करणा समाज के लिए ऐसा काम किया है, जो पहले के समय में राजा-महाराजा किया करते थे।
4.75 करोड़ के बजट को दी स्वीकृति
गौरतलब, है कि दो दिन पहले सीएम गहलोत ने जोधपुर में पुष्करणा समाज की कुलदेवी उष्ट्र वाहिनी देवी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 4.75 करोड़ रुपए के बजट को स्वीकृति दी थी। बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास इस बजट की स्वीकृति के लिए लगातार कोशिश कर रही थीं। इस बजट के स्वीकृति होने के बाद बुधवार को समाज के लोग विधायक का आभार जताने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान बीजेपी सूर्यकांता व्यास ने सीएम गहलोत की जमकर तारीफ की।
यह भी पढ़ें-Watch Video: तख्त बदल दो…बेईमानों का राज बदल दो, अनुराग ठाकुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
समाज पर किया बड़ा उपकार
व्यास ने मुख्यमंत्री की तुलना राजा-महाराजाओं से करते हुए कहा कि अशोक गहलोत ने समाज पर बड़ा उपकार किया है। उन्होंने आगे कहा कि कुलदेवी की ये मूर्ति काफी ऐतिहासिक है, जिसे देखने के लिए पर्यटक आते हैं। जगह छोटी होने के कारण कई बार परेशानी होती है। आज वह सपना सीएम गहलोत ने साकार किया है। बता दें, कि व्यास ने पिछले महीने ही सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की थी। सीएम के पैर में चोट लगने पर विधायक कुशलक्षेम पूछने गई थीं।
गौरतलब, है कि सीएम अशोक गहलोत और विधायक सूर्यकांता व्यास पहले भी एक दूसरे की तारीफ करते रहे हैं। सीएम गहलोत कह चुके हैं कि सूर्यकांता व्यास से उनके आत्मीय रिश्ते मुख्यमंत्री बनने से पहले के हैं।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
16 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines