हवा महल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने आरोप लगाया है कि राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा लोगों को उकसा कर उन पर जानलेवा हमला करवाने और हत्या का षड्यंत्र रच रहे हैं। गौरतलब है कि गोविंद डोटासरा ने 2 दिन पहले बाल मुकुन्दाचार्य के पांच वक़्त के लाउड स्पीकर बजने से माइग्रेन होने के बयान पर टिप्पणी करते हुए उनके लिए यह कहते हुए सुरक्षा मांगी थी कि कहीं किसी दिन उन पर कोई हमला न कर दें।
उनको कैसे पता मेरी जान को खतरा
न्यूज़ 24 से बातचीत करते हुए बाल मुकुंदाचार्य ने आरोप लगाया की डोटासरा ने उनकी जान को खतरा होने और पुलिस से सुरक्षा उनके लिए मांगी है। उनको कैसे पता है कि मेरी जान को खतरा है और वह किस अधिकार से मेरे लिए सुरक्षा मांग रहे हैं। जरूर वह ही मुझ पर हमला करने की कोई साजिश रच रहे हैं।
उन्होंने एक सवाल के जवाब पर कहा कि उन्हें कैसे पता कि मेरी जान को खतरा है मतलब योजना उन्होंने बनाई है तभी तो वह मेरे लिए सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। ऐसे में यदि मुझे तनिक मात्रा भी कल कुछ होता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी पेपर लीक माफिया गोविंद सिंह डोटासरा की होगी, क्योंकि यदि कल मुझ पर हमला होता है और कुछ होता है वह तो पहले ही कह देंगे कि मैं तो महाराज जी के लिए सुरक्षा की मांग कर ली थी।
ये भी पढ़ेंः सीएम भजनलाल से मिलते ही बयान से पलटे बीजेपी विधायक, ऐसे कर रहे डैमेज कंट्रोल
डोटासरा ने किया सनातन का अपमान
गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा अपने खिलाफ बोले गए अपशब्दों पर उन्होंने कहा कि डोटासरा ने सनातन के अपमान का अपराध किया है। देशभर में विरोध के रूप में सजा मिलेगी। मुझे जनता ने विधानसभा चुनकर भेजा है,उन्हें इसका सम्मान करना चाहिए ।इसके अलावा मैं 6-6 धार्मिक पीठ का महंत भी हूं। राजस्थान संत समाज का अध्यक्ष भी हूं। लाखों लोगों की आस्था मेरे साथ जुड़ी है। डोटासरा ने इन सभी के मेरे साथ और विश्वास को ठेस पहुंचने का कार्य किया है। इसकी सजा उन्हें पूरे देश में विरोध के रूप में देखने को मिलेगी। मैं अभी कह रहा हूं कि उन्होंने मेरी हत्या करवाने की योजना बना रखी है।
लगता है सुपारी दे दी है डोटासरा जी ने मेरी
विधायक बाल मुकुंदाचार्य ने आरोप लगाया कि एक विशेष समुदाय को इंगित करके उन्होंने मुझ पर आरोप लगाया है, मुझे टारगेट किया है। वरना उन्हें कैसे पता है कि मेरी जान को खतरा है। उन्होंने किसी को सुपारी दे रखी है शायद। यदि कहीं किसी ने मुझ पर उंगली भी लगाई तो उसकी सारी जिम्मेदारी है गोविंद डोटासरा की ही होगी।
ये भी पढ़ेंः वक्फ बिल पर मचे हंगामे पर BJP विधायक का बड़ा बयान, बोले- लैंड जिहाद को रोकने में होगा कारगर
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
10 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines