Rajasthan Governor Statement Update: भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने एक बयान देकर सियासत गरमा दी है। राज्यपाल ने बीते दिन राजस्थान के भरतपुर जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। यहां उन्होंने अपने भाषण में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार पर बात की।
उन्होंने कहा कि जो लोग महिलाओं से अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़ और मारपीट करते हैं, उनकी पिटाई करनी चाहिए। दुष्कर्म करने वालों को तो नपुंसक बनाकर छोड़ देना चाहिए, जैसे कुत्तों को बनाया जाता है। इसके बाद ही महिलाओं के खिलाफ क्राइम का ग्राफ गिरेगा। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि हरिभाऊ बागड़े कौन हैं और उन्होंने क्या बयान दिया है?
यह भी पढ़ें:BJP नेता की जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या…Gulfaam Yadav कौन? मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लड़ा था चुनाव
कौन हैं हरिभाऊ बागड़े?
हरिभाऊ बागड़े का पूरा नाम हरिभाऊ किसनराव बागड़े है। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और राजस्थान के राज्यपाल हैं। वे 60 साल से राजनीति में एक्टिव हैं। महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2004 में वे महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए थे।
बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य वे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य भी रहे। रोजगार गारंटी योजनाएं, सार्वजनिक खाते, सार्वजनिक उपक्रमों, विधानसभा की विभिन्न संयुक्त समितियों में काम किया। विधायी समितियों के सदस्य भी रहे।
6 बार विधायक रहे हरिभाऊ
हरिभाऊ बागड़े 6 बार के विधायक हैं। वे साल 1985, 1990, 1995, 1999 में छत्रपती संभाजीनगर से विधायक रहे। साल 2014 में औरंगाबाद जिले की फुलंब्री विधानसभा से विधायक रहे। साल 2019 से 2024 तक भी फुलंब्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे।
यह भी पढ़ें:BJP ‘डुप्लीकेट वोटर रजिस्ट्रेशन ‘स्कैम’ की अहम किरदार’; शिवसेना UBT ने सामना में साधा निशाना
3 बार मंत्री भी रहे
हरिभाऊ साल 1995 से 1997 तक महाराष्ट्र सरकार में रोजगार गारंटी योजना और बागवानी मंत्री रहे। 1997 से 1999 तक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रहे। 1995 से 1999 तक जालना जिले के संरक्षक मंत्री रहे।
विधानसभा अध्यक्ष रहे
12 नवंबर 2014 को हरिभाऊ को महाराष्ट्र विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था।
राज्यपाल ने क्या बयान दिया?
वायरल वीडियो के अनुसार, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने अपने भाषण में कहा कि महिलाओं पर अत्याचार होते हैं तो लोग रोकने की बजाय वीडियो बनाते हैं, यह ठीक नहीं है। अगर किसी महिला के साथ छेड़छाड़ हुई तो आरोपी को पकड़ो, जिसने गलत हरकत की है। जब तक महिलाओं के खिलाफ बनी मानसिकता हमारे दिल दिमाग से नहीं जाएगी, तब तक महिलाओं के खिलाफ अपराध होते रहेंगे। छेड़छाड़ करने वालों, रेप करने वालों को गलत हरकतें करने से रोकें, अपना फर्ज निभाएं।
यह भी पढ़ें:KC त्यागी और उमर अब्दुल्ला के बीच क्यों हुई बहस? जम्मू CM बोले- मैं माइक रखकर चला जाता हूं
संबंधित खबरें
घात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
6 hrs agoराजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
9 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines