BJP Leader Mahendra Singh Rathore Threatening Officer: राजस्थान के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है। इस जीत के बाद हवा महल से विधायक बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो वीडियो वायरल हुआ था। अब एक और बीजेपी नेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
”कांग्रेस रूपी रुई अगर कान में डाल रखी है तो बाहर निकाल देना”
महंत बालकनाथ, बालमुकुंद आचार्य और राज्यवर्धन राठौड़ के आक्रामक बयानों के बाद जोधपुर की सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले महेंद्र सिंह राठौड़ चर्चा में हैं। राठौड़ ने एक अधिकारी को फोन पर लताड़ लगाई। उन्होंने फोन पर अधिकारी को कहा- कांग्रेस रूपी रुई अगर कान में डाल रखी है तो बाहर निकाल देना। अब तुम्हें नेता और हर कार्यकर्ता का फोन उठाना पड़ेगा।
”किसी भ्रम में मत रहना”
राठौड़ ने कहा- आपने जो राम मंदिरों में जाकर लाइट काटी है और एक समुदाय विशेष को खुश करने की कोशिश की है, किसी भ्रम में मत रहना। यह मत समझना कि सिर्फ ट्रांसफर होगा, बल्कि अब तक जितनी संपत्ति अर्जित की है सब की जांच होगी। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में अब राज धर्म का पालन होगा।
राठौड़ ने आगे आक्रामक अंदाज में कहा- किसी भी तरीके की शिकवा शिकायत आई तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। आप कांग्रेस के और उनके रिश्तेदारों के दफ्तर में बैठे रहते हो। कांग्रेस के नेता आपको सिलेक्ट करते हैं क्या? आपको पब्लिक सर्विस कमीशन ने डिस्कॉम के लिए सिलेक्ट किया है।
ये भी पढ़ें: Sukhdev Singh Gogamedi Murder: क्रॉस फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने, हमलावर को एक झटके में कर दिया ढेर
इनके रिश्तेदारों के यहां नमाज पढ़ी है ना…
राठौड़ ने आगे अधिकारी पर समुदाय विशेष को खुश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- आपने जो सुबह शाम जाकर के इनके रिश्तेदारों के यहां नमाज पढ़ी है ना, आप ध्यान रख लेना दूर दराज की किसी भी क्षेत्र में लाइट का ध्यान रहे। मेरा नंबर अपने हृदय में लिख लेना। मेरा ही नहीं, बल्कि किसी भी कार्यकर्ता का फोन आ सकता है, समस्या का तुरंत निवारण होना चाहिए।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
9 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines