Rajasthan News : भीलवाड़ा जिले के आसींद में स्थित गुर्जरों के आराध्य देवता देवनारायण के 1111 वें प्रकटोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। उनके दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल स्वंय तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
और पढ़िए –Bihar News : नाबालिग बच्चे की सूझ-बूझ से सोलह बच्चे कराए गए मुक्त, पांच तस्कर गिरफ्तार
मंदिर के कार्यक्रम में भाजपा की रूचि के मायने
पॉलिटिकल पंडितों की माने तो बीजेपी के इस कार्यक्रम से जुड़ने के कई मायने हैं। इस कार्यक्रम को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय भव्य रूप देने में जुटा है। यह कार्यक्रम ठीक वैसे ही आयोजित किया जा रहा है जैसा आयोजन बांसवाड़ा में मानगढ़ धाम पर किया गया था।
केंद्रीय मंत्री करेंगे आसींद का दौरा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भीलवाड़ा सांसद सुभाष चंद्र बहेड़िया के साथ गुरूवार को क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस के अलावा केंद्रीय मंत्री राजस्थान के आला नेताओं के साथ इसको लेकर एक मीटिंग भी कर चुके हैं। कार्यक्रम में राजस्थान सहित देश के छह-सात राज्यों में रहने वाले गुर्जर समुदाय और विदेशों में बसी इसी समुदाय की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।
और पढ़िए –बिहार के शिक्षा मंत्री का विवादित बयान, कहा- ‘रामचरितमानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ’
कमल का फूल और भाजपा
भगवान देवनारायण का प्राकट्य 1111 साल पहले मालासेरी डूंगरी (आसींद) में हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वे कमल के फूल से प्रकट हुए थे। कमल का फूल भाजपा का चिन्ह है। ऐसे में भाजपा इस कार्यक्रम को खुद से जोड़ कर अपना संदेश देश के सम्पूर्ण गुर्जर समुदाय तक पहुंचाएगी।
राजस्थान में गुर्जर निर्णायक
राजस्थान में गुर्जर 40 विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका में हैं। इसके साथ-साथ लोकसभा की 25 में से 12 सीटों पर गुर्जर वोट बैंक प्रभावी भूमिका में है।आपको बता दे कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से एक भी गुर्जर विधायक को जीत नहीं मिली थी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
19 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
20 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
22 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines