Bhilwara gangrape case: भीलवाड़ा के कोटड़ी में गुरुवार सुबह एक कोयला भट्टी में नाबालिग लड़की को सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। जानकारी के अनुसार अभी परिजनों ने मृतका के शव को नहीं उठाया है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है। इन सबके बीच राजनीति अपने चरम पर है। दिल्ली में गुरुवार दोपहर को बीजेपी की महिला सांसद दीया कुमारी और भरतपुर सांसद रंजीता कोली ने प्रेस वार्ता कर गहलोत सरकार पर निशाना साधा।
पुलिस ने नहीं लिया एक्शन
बीजेपी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने कहा कि भीलवाड़ा के नरसिंहपुर गांव में एक बच्ची की जली हुई लाश मिली। बच्ची, मां के साथ खेत में बकरी चरा रही थी और अचानक गायब हो गई। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज की। खोज करने पर भट्ठी में बच्ची की जली हुई लाश मिली। परिजनों का कहना है कि बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ है और घटना में जो एक्शन लेना चाहिए था, वह राजस्थान पुलिस ने नहीं लिया।
राजस्थान पद्मिनी और पन्नाधाय का प्रदेश- रंजीता कोली
वहीं भरतपुर सांसद रंजीता कोली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मुखिया प्रियंका गांधी रणथंभौर सैर करने आती हैं, लेकिन किसी भी पीड़िता के घर दिलासा देने तक नहीं गईं। लड़की हूं लड़ सकती हूं तो क्या राजस्थान की लड़की, लड़की नहीं है, उसे कौन इंसाफ दिलाएगा?
सांसद ने कहा कि बाड़मेर में एक महिला के साथ रेप हुआ उस पर एसिड डालकर मार डाला गया। बीकानेर के खाजूवाला में रेप हुआ उसमें पुलिस भी शामिल थी। उन्होंने कहा कि हर जिले से हर रोज ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं और लगातार बढ़ती जा रही हैं। रंजीता कोली ने कहा कि राजस्थान पद्मिनी और पन्नाधाय का प्रदेश है, यहां बेटियों का सम्मान होता था। लेकिन आज राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर वन है।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
5 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines