BJP fifth list for Rajasthan assembly elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने 15 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। लिस्ट में 15 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उपेन यादव को शाहपुरा ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं एक पत्रकार को भी टिकट दिया है। कुल मिलाकर पार्टी अब तक 199 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने सिविल लाइन से गोपाल शर्मा, कोटा उत्तर से प्रहलाद गुंजल को चुनाव मैदान में उतारा है।
पार्टी ने हनुमानगढ़ सीट से अमित चौधरी, कोलायत से अंशुमान सिंह भाटी, सरदारशहर से खान घोटाले के आरोपी राजकुमार रिणवा को, सिविल लाइंस से पत्रकार गोपाल शर्मा को, किशनपोल से चंद्रमोहन बटवाड़ा को, आदर्श नगर रवि नयर को, भरतपुर से विजय बंसल, राजखेड़ा से नीरजा अशोक शर्मा, मसूदा से अभिषेक सिंह, शेरगढ़ से बाबू सिंह राठौड़ को प्रत्याशी बनाया है।
इसके अलावा पिपल्दा से प्रेमचंद गोचर को, कोटा उत्तर से प्रहलाद गुंजल को और बारां अटरू से राधेश्याम बैरवा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने इस सूची में 2 प्रत्याशी बदल दिये हैं। बारां-अटरू सीट से भाजपा ने पहले सारिका चौधरी को उम्मीदवार बनाया था उनके स्थान पर अब राधेश्याम बैरवा को उतारा है। वहीं बीकानेर की कोलायत सीट से पूनम कंवर भाटी की जगह अंशुमान सिंह भाटी को उतारा है। इसके अलावा पार्टी ने अब तक बाड़ी, बाड़मेर और पचपदरा से उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
20 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
4 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines