Kirodi Lal Meena Badolas, Sawai Madhopur: के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी अपना दमखम दिखाने में जुटे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सवाई माधोपुर के बाडोलास में बीजेपी प्रत्याशी किरोड़ीलाल मीणा की सभा में पथराव किया गया है। पथराव करने वाले लोग बाहर के असामाजिक तत्व बताए जा रहे हैं। मीणा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार से मुकाबला
बता दें कि बीजेपी ने पहली लिस्ट में 7 सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा था। इसमें राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा का नाम शामिल है। मीणा सवाई माधोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। किरोड़ीलाल मीणा का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार से होगा। कुछ दिन पहले ही दानिश अबरार की कार पर भी असामाजिक तत्वों ने पथराव कर शीशे तोड़ दिए थे। उस वक्त उनके साथ परिवारजन थे।
कांग्रेस विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने मीणा पर लगाए थे आरोप
बता दें कि किरोड़ीलाल मीणा बीजेपी के वरिष्ठ और धाकड़ नेता हैं। राज्यसभा सदस्य रहते हुए भी उन्होंने मौजूदा कांग्रेस सरकार के खिलाफ कई आंदोलन खड़े किए। उन्होंने रीट परीक्षा से लेकर मंदिरों तक के लिए सड़क पर आकर लड़ाई लड़ी।
कुछ दिनों पहले जब राजस्थान के कांग्रेस नेताओं के घरों में ईडी की छापेमारी हुई तो आरोप लगाया गया कि ये सब किरोड़ीलाल मीणा के इशारे पर हुआ है, हालांकि मीणा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। कांग्रेस विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने भी मीणा पर आरोप लगाए थे।
संबंधित खबरें
फर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
9 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines