अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्ट: अजमेर में अल्पसंख्यक छात्रावास के लिए जमीन आवंटन को लेकर विरोध शुरू हो गया है। आज संघर्ष समिति के पदाधिकारी डाक बंगले पर जमा हुए और इस आवंटन का विरोध किया। बाद में रैली करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और आवंटन निरस्त करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि यह जमीन कॉलोनी के लिए है और तेलंगाना हाउस की जमीन का आवंटन किसी अन्य जगह कर दिया जाना चाहिए।
और पढ़िए –Meerut Ki Gajak: अजी…. मुरैना नहीं, मेरठ की है ‘असली गुड़ की गजक’, जानें 150 साल पुरानी कहानी
एडीए ने पट्टा जारी कर जमीन रजिस्टर्ड करवाई
रैली में अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण से विधायक अनिता भदेल, नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज जैन सहित बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता तेलंगाना पट्टा निरस्त करो, अल्पसंख्यक छात्रवास नही बनेगा जैसे नारे लगा रहे थे। गौरतलब है कि अजमेर विकास प्राधिकरण ने तेलंगाना हाउस के लिए जमीन कोटड़ा आवासीय योजना में 5021 वर्गमीटर जमीन विवेकानंद स्मारक के पास आवंटित की है। यह जगह पत्रकार कॉलोनी के सामने डिवाइडर के दूसरी तरफ खाली पड़ी जमीन का हिस्सा है। इस आवंटन को लेकर एडीए प्रशासन ने गुपचुप तरीके से तेलंगाना हाउस को पट्टा जारी करने के साथ रजिस्टर्ड तक करवा दिया।
और पढ़िए –Jharkhand Hindi News: लाठी लेकर खेत में पहुंचे DC और SP ने ऐसे खत्म की नशे की फसल, जानें…
काॅलोनी के पदाधिकारियों ने बुलाई बैठक
मंगलवार को भवन मानचित्र समिति की और से स्वीकृति का अनुमोदन कर डिमांड नोट जारी किया गया तो इसका खुलासा हुआ। अभी तक तय था कि इस आवंटन को यहां से निरस्त कर दिया गया है। मामले का खुलासा होने के बाद बुधवार को आवंटन को लेकर विरोध शुरू हो गया। इस मामले में महाराणा प्रताप नगर, पत्रकार कॉलोनी, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, प्रगति नगर, आजाद नगर के साथ ही आस पास की कई कॉलोनियों के विकास समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने आपात बैठक बुलाई। बैठक में फैसला लिया गया कि तेलंगाना हाउस को निरस्त किया जाए। यह जमीन कॉलोनी के लिए है। यहां पर कई गतिविधियां शुरू हो जाएगी। इसी को लेकर विरोध हो रहा है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
18 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines