BITS Campus Visit Vice President Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज राजस्थान दौरे पर हैं, जहां झुंझुनूं के पिलानी में बिट्स कैंपस में स्टाफ, फैकल्टी और स्टूडेंट्स के साथ संवाद करने पहुंचे। जगदीप धनखड़ का हेलिपेड पर स्वागत विधायक सुभाष पूनियां, सांसद नरेंद्र कुमार व अन्य लोगों ने किया। कैंपस में उन्होंने पौधारोपण किया। बिट्स कैंपस की वीसी प्रो. वी रामगोपाल राव ने उपराष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया।
जगदीप धनखड़ का बिट्स कैंपस दौरा
उपराष्ट्रपति व केंद्रीय मंत्री जगदीप धनखड़ ने आज सुबह झुंझुनूं के पिलानी में बिट्स कैंपस पहुंचे। उपराष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ तथा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी कैंपस पहुंचे, जहां उनका स्वागत बिट्स कैंपस की वीसी प्रो. वी रामगोपाल व निदेशक सुधीर कुमार बरई ने किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बिट्स पिलानी में पौधरोपण भी किया।
उपराष्ट्रपति का हेलिपेड पर भव्य स्वागत
उपराष्ट्रपति के इस दौरे के लिए खास गुड़ामालानी कृषि अनुसंधान केंद्र के पास व बालोतरा के आसोतरा मंदिर के पास हेलीपेड तैयार किए गए। हेलिपेड पर उनका स्वागत विधायक सुभाष पूनियां, सांसद नरेंद्र कुमार,बीईटी डायरेक्टर मेजर जनरल एसएस नायर, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि व कई अन्य लोगों ने किया।
जगदीप धनखड़ का विपक्ष पर निशाना
जगदीप धनखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि बिट्स से उनकी कई यादें जुड़ी हुई है। उपराष्ट्रपति ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मोर नाचता है तो अपने पंखों को देखकर खुश होता है। लेकिन जब पैरों को देखता है तो परेशान हो जाता है। यही बात मुझे समझ नहीं आती कि आखिर क्यों कुछ लोगों का हाजमा भारत के विकास को देखकर गड़बड़ हो जाता है। ऐसे लोग अपनी जगह बनाए रखने के लिए दुनिया के चक्कर लगाते है।
भारतीय संस्थानों की आलोचना नहीं बर्दाश्त
भारतीय संस्थाओं की आलोचना बाहर के देशों में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमें एंटी भारत नरेटिव को लेकर जवाब देना होगा। हावर्ड में जाकर बोला जाता है कि भारतीय संस्थानों में मेरिट के आधार पर मौका नहीं मिलता है। जो बिल्कुल गलत है और यह अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जी—20 की सफलता पर बधाई
जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत सरकार ने 10 सालों में सत्ता के दलालों का खात्मा कर सत्ता के गलियारों को स्वच्छ बनाया है। भारत सरकार के कार्यों और देश के विकास में भ्रष्टाचार लोकतंत्र रोक लगाते है। लेकिन भारत सरकार विकास के लिए हमेशा कार्य करती रही है। धनखड़ ने भारत सरकार को और सभी को जी—20 की सफलता के लिए बधाई भी दी।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines