Biporjoy Cyclone: प्रदेश में आज से बिपरजाॅय का असर दिखना शुरू हो जाएगा। बुधवार शाम को इस संबंध में सीएम गहलोत ने सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ बैठक कर तैयारियों का रिव्यू किया। मौसम विभाग की मानें तो इसका सबसे ज्यादा असर जोधपुर संभाग में दिखेगा। 16 और 17 जून को प्रदेश कई जिलों में भारी बारिश होगी।
NDRF-SDRF की 9 टीमें तैनात
जोधपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की 9 कंपनियां अलग-अलग जिलों में तैनात की गई है। बाड़मेर और जालौर में भी भारी बारिश का अलर्ट है। जलभराव वाले इलाकों विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। जैसलमेर में सरकार ने मनरेगा श्रमिकों को 16 और 17 जून को छुट्टी पर रहने के आदेश दिए हैं।
फिलहाल बिपरजाॅय तूफान अभी अरब सागर में है और ये आज शाम को गुजरात के जखाउ पोर्ट से आकर टकराएगा। 16 जून की दोपहर तक ये तूफान डिप्रेशन के रूप में राजस्थान में प्रवेश करेगा। 17 जून को जोधपुर पहुंचने तक लो प्रेशर एरिया में बदल कर खत्म हो जाएगा।
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और रेड अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने इस तूफान से जालोर, बाड़मेर, पाली, जोधपुर और नागौर जिलों में अति भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 16-17 जून को रेल अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 जून को नागौर, जयपुर, टाेंक, अजमेर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में 200मिमी. से भी ज्यादा बारिश हो सकती है। इसी चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने इन जिलों में बचाव के पर्याप्त बंदोबस्त करने को कहा है।
गुजरात जाने वाली 1 दर्जन से ज्यादा ट्रेने रद्द
खतरनाक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को देखते हुए राजस्थान से गुजरात में जाने वाली वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून की शाम और 15 जून की सुबह चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात और पाकिस्तान से टकराएगा।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines