Bike Showroom Caught Fire in Dholpur Rajasthan: धौलपुर जिले के कोलारी थाना क्षेत्र के बसई नवाब कस्बे में शनिवार शाम को बिजली शार्ट सर्किट से एक दोपहिया वाहन के शोरूम में आग लग गई। प्लास्टिक के समान में लगी आग ने पल भर में विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
घरेलू सामान भी जलकर खाक
जानकारी के मुताबिक, आग की चपेट में आने से घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गया। कंपनी के सब डीलर ललित त्यागी ने बताया कि शाम के समय अचानक शार्ट सर्किट की वजह से उनके बाइक के शो रूम में आग लग गई और तेज हवा की वजह से आग उनके घर तक भी पहुंच गई। आग लगते ही गोदाम और मकान में मौजूद सभी लोग जान बचाकर बाहर भागे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। लेकिन, दमकल की गाड़ियां के पहुंचने से पहले ही 50 से अधिक नई बाइक और घर में रखा दूसरा सामान जलकर खाक हो गया।
90 लाख रुपये का हुआ नुकसान
पीड़ित त्यागी ने बताया कि बाइक, एसेसरीज और घरेलू सामान के जल जाने से करीब 90 लाख रुपये का नुकसान हुआ हैं। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से पहले गोदाम में आग लगी थी। जिसके बाद आग उनके मकान तक पहुंच गई। मामले की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया दमकल के पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शोरूम के पास में है पेट्रोल पंप
कंपनी के शोरूम एवं गोदाम के पीछे इंडियन ऑयल कंपनी का पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप की दूरी करीब 100 मीटर के आसपास है। आग लगने से पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों में भी दहशत फैल गई। वे पेट्रोल पंप छोड़कर दूर भाग गए। बताया जा रहा है शोरूम संचालक के मकान में गैस सिलेंडर रखे हुए थे लेकिन आग वहां तक नहीं पहुंच सकी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines