सफलता की कहानी: बीकानेर की सान्या का हुआ कॉक्लियर इंप्लांट, गहलोत सरकार की यह योजना बनी वरदान

Chiranjeevi Health Insurance Scheme
विज्ञापन

Rajasthan News: बीकानेर में रहने वाले इमरान खान की बेटी सान्या खान जन्म से ही बोल और सुन नहीं सकती थी। निजी चिकित्सकों ने उसके इलाज पर करीब दस लाख रुपए का खर्च बताया ।

इतनी बड़ी रकम की व्यवस्था करना इमरान के लिए दूर की कौड़ी था। संकट के इस दौर में उनके जीवन में नया उजियारा लाई मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना।

विज्ञापन

इसलिए मिला चिंरजीवी योजना का लाभ

इमरान ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में ईएनटी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों से सान्या के बारे में परामर्श लिया तो चिकित्सकों ने बताया कि उसका कॉक्लियर इंप्लांट करना होगा। उन्होंने बताया कि एनएफएसए श्रेणी में होने के कारण उनका परिवार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के तहत पंजीकृत है। इसलिए समूचा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

इलाज का खर्च राज्य सरकार ने उठाया

जरूरी औपचारिकतायें पूरी करने के बाद कुछ ही दिन में सान्या का सफल ऑपरेशन कर कॉक्लियर इंप्लांट कर दिया गया। जिस पर लगभग साढ़े चार लाख रुपए खर्च हुए। यह राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की गई। इतनी बड़ी राहत पाकर इमरान खान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हृदय से आभार जताया और कहा कि यह योजना नहीं होती तो उनकी बेटी का इलाज कभी नहीं हो पाता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ