---विज्ञापन---

Bikaner West Rajasthan Election Result 2023 LIVE: भाजपा उम्मीदवार जेठानंद व्यास 97,786 वोटों के साथ आगे

Bikaner West Election Result 2023 LIVE News Updates: 2008 में परिसीमन के बाद बनी बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव में कांग्रेस तो उससे पहले भाजपा ने जीत हासिल की थी।

---विज्ञापन---

LIVE Bikaner West Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Assembly Elections Result 2023 News Updates: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना जारी है और रुझान आने लगे हैं। प्रदेश की बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस नहीं अब भाजपा के जेठानंद व्यास 97,786 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि डॉ. बुलाकी दास कल्ला पीछे हो गए हैं। भाजपा ने इस सीट पर जेठानंद व्यास को उम्मीदवार बनाया है। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी डॉ. बुलाकी दास ने ही जीत हासिल की थी।

---विज्ञापन---

 

2018 में ऐसी थी चुनावी तस्वीर

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के डॉ. बुलाकी दास 75,128 वोटों के साथ विजेता रहे थे। वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा उम्मीदवार गोपाल कृष्ण रहे थे जिन्हें 68,938 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर निर्दलीय गोपाल गहलोत थे।

---विज्ञापन---

2018 के चुनाव में बीकानेर पश्चिम में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या दो लाख आठ हजार 478 थी। इनमें से एक लाख 57 हजार 894 लोगों ने मताधिकार का उपयोग किया था। तब कुल मतदान 75.74 प्रतिशत रहा था।

2013 में भाजपा ने जीती थी सीट

साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में गोपाल कृष्ण ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। तब गोपाल कृष्ण को 65,129 तो कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बुलाकी दास को 58,705 वोट मिले थे। भाजपा की कोशिश फिर से यह सीट अपने पास लाने की है।

---विज्ञापन---

राजनीति में नए हैं जेठानंद व्यास

संघ पृष्ठभूमि के जेठानंद व्यास राजनीति में नए हैं। वह चुनाव से करीब दो महीने पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे। यह उनका पहला चुनाव भी है। जबकि डॉ. बुलाकी दास को इस विधानसभा सीट पर मजबूत चेहरा माना जाता है।

First published on: Dec 02, 2023 05:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola