हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bikaner: जल जीवन मिशन में पीएम के आरोपों पर मंत्री का पलटवार, बोले- 'तथ्य छिपा रहे हैं उनके मंत्री'

विज्ञापन

Bikaner: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बीकानेर में जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में राजस्थान अन्य राज्यों की तुलना में पिछड़ रहा है। इससे यहां की जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पीएम ने राज्य सरकार से सवालिया अंदाज में पूछा कि देश के 130 से ज्यादा पिछड़े जिलों में नल से जल पहुंच रहा है। राजस्थान का एक भी जिला इस श्रेणी में शामिल नहीं है। ऐसा क्यों?

पीएम को जानकारी का अभाव

पीएम के इस बयान पर पलटवार करते हुए जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहा कि पीएम को इस मामले में जानकारी का अभाव है। उनके मंत्री तथ्यों को छिपाकर प्रस्तुत कर रहे हैं। ताकि राजस्थान को नीचा दिखाया जा सके। मंत्री ने कहा कि जिन 130 जिलों में नल से जल पहुंचाने के काम का जिक्र पीएम मोदी ने किया है, उनमें से अधिकांश जिलों में नल से जल का कनेक्शन पहले ही पहुंच चुका है। कई जिले तो ऐसे हैं जहां सारे कनेक्शन जल जीवन मिशन अभियान चालू होने से पहले के है। राजस्थान में विपरीत परिस्थितियों में भी हमने 40 लाख से ज्यादा घरों में कनेक्शन किया।

मंत्री ने बताया कि बांसवाड़ा में 15.26 फीसदी, डूंगरपुर में 18.42 फीसदी, जैसलमेर में 18.73 फीसदी, प्रतापगढ़ में 19.10 फीसदी, उदयपुर में 21.71 फीसदी, बाड़मेर में 23.99 फीसदी घरों तक जल पहुंच चुका है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें