Bikaner: राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया रविवार को बीकानेर के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के शासनकाल में देश दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। वहीं 2027 तक देश तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके साथ ही पूनिया ने प्रबुद्धजनों से संवाद किया। इसके अलावा आपातकाल की बरसीं पर उन्होंने कहा कि तत्कालीन इंदिरा सरकार ने लोकतंत्र का गला घाेंटने का काम किया था।
प्रदेश में सरकार के खिलाफ माहौल
पूनिया ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। इससे सरकार के खिलाफ माहौल तैयार हो गया है। इसलिए इस बार सरकार की वापसी नहीं बल्कि सरकार डिलीट हो जाएगी। पूनिया ने कहा कि भाजपा हमेशा नए लोगों को मौका देती है। इस बार भी पार्टी नए लोगों को मौका देगी।
मोदी सरकार की नीतियों ने बढ़ाया मान
पूनिया ने प्रबुद्धजनों को बताया कि मोदी सरकार की रक्षा, वित्त, विदेश नीति, उर्जा संबंधी नीतियों के कारण आज भारत का पूरे विश्व में परचम लहरा रहा है। कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्रसिंह शेखावत ने कैबिनेट में बीकानेर में प्रतिनिधित्व देने को बड़ी उपलब्धि बताया। आपातकाल की बरसी कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान पुलिस प्रताड़ना का शिकार हुए लगभग एक दर्जन लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
16 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
16 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
18 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines