---विज्ञापन---

Bikaner: सतीश पूनिया ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- ‘सरकार रिपीट नहीं डिलीट होगी’

Bikaner: राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया रविवार को बीकानेर के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के शासनकाल में देश दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। वहीं 2027 तक देश तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके साथ […]

---विज्ञापन---

Bikaner: राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया रविवार को बीकानेर के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के शासनकाल में देश दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। वहीं 2027 तक देश तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके साथ ही पूनिया ने प्रबुद्धजनों से संवाद किया। इसके अलावा आपातकाल की बरसीं पर उन्होंने कहा कि तत्कालीन इंदिरा सरकार ने लोकतंत्र का गला घाेंटने का काम किया था।

प्रदेश में सरकार के खिलाफ माहौल

पूनिया ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही है। इससे सरकार के खिलाफ माहौल तैयार हो गया है। इसलिए इस बार सरकार की वापसी नहीं बल्कि सरकार डिलीट हो जाएगी। पूनिया ने कहा कि भाजपा हमेशा नए लोगों को मौका देती है। इस बार भी पार्टी नए लोगों को मौका देगी।

---विज्ञापन---

मोदी सरकार की नीतियों ने बढ़ाया मान

पूनिया ने प्रबुद्धजनों को बताया कि मोदी सरकार की रक्षा, वित्त, विदेश नीति, उर्जा संबंधी नीतियों के कारण आज भारत का पूरे विश्व में परचम लहरा रहा है। कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्रसिंह शेखावत ने कैबिनेट में बीकानेर में प्रतिनिधित्व देने को बड़ी उपलब्धि बताया। आपातकाल की बरसी कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान पुलिस प्रताड़ना का शिकार हुए लगभग एक दर्जन लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया।

First published on: Jun 26, 2023 02:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola