Bikaner News: बीकानेर-जयपुर हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई। चारों मृतक खाना खाने हाईवे पर गए थे। लेकिन लौटते वक्त गाय को बचाने के चक्कर में (Bikaner News) ट्रक की टक्कर से चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
और पढ़िए –‘मर जाऊंगा, लेकिन BJP के साथ नहीं जाऊंगा’ CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान
गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा रायसर के पास हुआ। जहां खाना खाकर लौट रहे चार दोस्तों की कार गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकरा गई। मृतक शिवराज सिंह, किशनसिंह, रामकरण सिंह और रतन जांगिड़ (Bikaner News) चारों अक्सर रायसर स्थित ढाबे पर खाना खाने आते हैं। चारों मृतक दोस्त बीकानेर के तिलक नगर के रहने वाले थे। टक्कर के बाद चारों को राहगीरों ने पीबीएम अस्पताल पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह पिचक गई। वहीं हादसे में गाय की भी मौत हो गई। बता दें कि अक्सर हाईवे पर गायों के कारण इस प्रकार के हादसे होते रहते हैं।
हाईवे हुआ जाम
हादसे के बाद नेशनल हाईवे के दोनाें ओर जाम लग गया। हादसे के कारण लोगों की भीड़ भी लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात चालू करवाया।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines