Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर में खेत में बनी डिग्गी में डूबने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। श्रीडूंगरगढ़ के सत्तासर गांव में युवक अपने ननिहाल में खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान वह शनिवार सुबह डिग्गी के पास गया तो पैर फिसलने से अंदर जा गिरा। बेटे को डूबता देख वहीं काम कर रहे पिता ने भी बिना सोचे-समझे डिग्गी में छलांग लगा दी। इसके बाद दोनों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
बेटे को बचाने दौड़े पिता
जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के सत्तासर गांव में शनिवार सुबह बहादुर सिंह अपने पुत्र के साथ खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसका पुत्र खेत के बनी डिग्गी के पास गया। उसका पांव फिसल गया जिसके बाद वह डिग्गी में गिर गया। पुत्र को डुबते देख पिता भी उसे बचाने के लिए डिग्गी में कूद गए। डिग्गी की गहराई ज्यादा होने के कारण दोनों पानी की गहराई में चले गए। जिससे उनकी मौत हो गई।
डूबता देख बचाने के लिए दौड़े आस-पास के लोग
दोनों को डूबता देख खेतों में आस-पास काम कर रहे लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर श्रीडूंगरगढ़ के अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर पिता-पुत्र की मौत के बाद बहादुर सिंह के घर और ससुराल में मातम छा गया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
18 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines