Bikaner News: गैंगस्टर रोहित गोदारा लगातार पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। फोन कर व्यापारियों और बड़े लोगों से फिरौती मांगना हो या लाडनूं विधायक मुकेश भाकर को फोन कर धमकी देना यह सब अब आम बात हो चुकी है। ताजा मामला बीकानेर से जुड़ा है। गैंगस्टर गोदारा ने बीकानेर के बड़े ज्वेलर से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। इतना ही नहीं रुपए नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी है। धमकी के बाद ज्वेलर ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस काॅल की जांच करने में जुटी है।
शोरूम में फोन कर लिए ज्वेलर के वाॅट्सऐप नंबर
एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि ज्वेलर ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उनके शो रूम पर मंगलवार दोपहर को एक फोन आया। फोन पर बदमाश ने स्वंय को शोरूम मालिक का पहचान वाला बताते हुए ज्वेलर के वाॅट्सऐप नंबर मांगें। कर्मचारी के नंबर देने के कुछ देर बार ज्वेलर के पास फोन आया। फोन पर सामने वाले खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताते हुए पांच करोड़ की डिमांड रखी। इस पर ज्वेलर ने कहा कि मेरे पास इतने रुपए नहीं है, बल्कि बैंक का 20 करोड़ का कर्ज है।
गोली मार दूं कर्ज नहीं चुकाना पड़ेगा
इस पर गैंगस्टर ने कहा कि बुधवार शाम तक अगर उसे सही जवाब नहीं मिला तो वह गोली मार देगा। इससे बैंक का कर्ज भी नहीं चुकाना पड़ेगा। एसपी ने बताया कि मामला नया शहर थाने में दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है। वैसे उसके अधिकांश साथी पुलिस की निगरानी में है।
कौन है रोहित गोदारा
रोहित गोदारा बीकानेर के लुणकरणसर का रहने वाला है। फिलहाल वह लाॅरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। राजू ठेहट हत्याकांड मामले में उसका नाम सामने आया था। इससे पहले उसने लाडनूं विधायक मुकेश भाकर को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ रेड काॅर्नर नोटिस जारी कर रखा है। इसके अलावा उस पर 1 लाख का इनाम भी घोषित है। पुलिस के अनुसार फिलहाल वह विदेश में बैठकर अपनी गैंग को ऑपरेट कर रहा हैं।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines