भूकंप से फिर कांपी धरती! बीकानेर में महसूस किए गए जोरदार झटके

Bikaner Earthquake Latest Update: राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीकानेर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र महामसर बताया जा रहा है।

Bikaner Earthquake
विज्ञापन

Bikaner Earthquake Latest Update: नए साल की शुरुआत के साथ ही देश के अलग-अलग कोनों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। वहीं अब राजस्थान के बीकानेर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीकानेर में भूंकप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। आज यानी रविवार की दोपहर 12:58 बजे बीकानेर में भूकंप के झटके लगे। रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 आंकी गई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

NCS ने दी जानकारी

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने भूकंप से जुड़ी जानकारी साझा की है। खबरों की मानें तो इस भूकंप का केंद्र महामसर रहा है। वहीं महामसर के आसपास 10 किलोमीटर तक के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। NCS के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.6 थी।

विज्ञापन

इलाके में मचा हड़कंप

बीकानेर में अचानक आए भूकंप के झटकों से लोग बुरी तरह सहम गए हैं। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। हालांकि इस भूकंप में किसी की जान-माल की हानि नहीं हुई है। कई लोग भूकंप से जुड़े अनुभव साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन

10 KM नीचे था केंद्र

खबरों की मानें तो भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। बीकानेर के अलावा नोखा और लूणकरणसर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गनीमत थी कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी की जान-माल की हानि नहीं हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ