Angela Swamy Won Mrs Universe Title: बीकानेर मूल की एंजिला स्वामी मिसेज यूनिवर्स बनी हैं। एंजिला स्वामी ने राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर कीर्तिमान स्थापित कर बीकानेर का गौरव बढ़ाया है। बता दें, एंजिला स्वामी ने हाल ही में 24 से 28 फरवरी 2025 को आयोजित थाईलैंड की राजधानी पटाया में सम्पन्न हुई मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर मिसेज यूनिवर्स का खिताब हासिल किया है।
इससे पूर्व एंजिला ने मिसेज इंडिया ऑरा ग्लोबल ईयर 2024 का भी ताज पहनकर बीकानेर का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर हुई प्रतियोगिता में जहां पूरे विश्व की श्रेष्ठ महिलाओं ने हिस्सा लिया, वहीं एंजिला ने श्रेष्ठतम का खिताब हासिल कर बीकानेर का नाम रोशन किया है।
जीत का श्रेय अपने परिवार और जीवनसाथी को दिया
एंजिला स्वामी ने अपने इस आत्मविश्वास और सफलता का श्रेय अपने परिवारजन और जीवनसाथी हेमंत स्वामी को दिया है, जो मौजूदा एनटीपीसी नागपुर में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। एंजिला की दो पुत्रियां हैं और इनके पिता सत्यनारायण स्वामी और ससुर सूर्य नारायण स्वामी ने वर्तमान युग के साथ आगे बढ़ते हुए एंजिला को प्रोत्साहित किया।
आज के युग में वैश्विक स्तर की प्रतियोगिता में सुंदरता को ही नहीं, बल्कि बुद्धिमता, व्यवहार और सम्पूर्ण व्यक्तित्व को परखकर फैसला लिया जाता है। वहीं एंजिला ने यह खिताब अपने नाम कर यह साबित कर दिया कि बीकानेरी व्यक्ति विश्व के किसी भी कोने में जाए, वह अपनी छाप छोड़े बिना नहीं रहता है।
ये भी पढ़ें- विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के लिए 9 मार्च तक आवेदन, युवाओं को आवाज बुलंद करने का मौका
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines