Bikaner: मैं स्वयं चुनाव लडूंगा; मार्गदर्शन वाले बयान पर कल्ला का पलटवार, बोले- 'ओएसडी शर्मा को सरकारी नौकरी छोड़नी होगी'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Bikaner: शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बुधवार को सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे सरकारी नौकरी छोड़कर टिकट मांगे। जहां तक मार्गदर्शन की बात है तो मैं खुद चुनाव लडूंगा मैं क्या उनको मार्गदर्शन दूं। बता दें कि इन दिनों सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा बीकानेर पश्चिम क्षेत्र का लगातार दौरा कर रहे हैं और मंत्री से मार्गदर्शन मांग रहे हैं। इस सीट से स्वयं शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला विधायक हैं।
डाॅ. कल्ला बुधवार को क्षेत्र के दौरे पर थे जहां उन्होंने नगर निगम के पट्टा वितरण समारोह में लोगों को पट्टे दिए। इस दौरान जब उनको मीडिया ने ओएसडी शर्मा के बीकानेर पश्चिमी विधानसभा के दौरे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। वे भी लड़ सकते हैं। इससे पहले उनको सरकारी नौकरी छोड़नी होगी। उन्होंने आगे कहा कि वे स्वयं चुनाव लड़ेंगे। मैं कैसे मार्गदर्शन दूं।
इस पर सीएम के ओएसडी ने पलटवार करते हुए कहा कि कल्ला पहले पता कर लें कि मैं सरकारी कर्मचारी नहीं हूं। मैं राजनीतिक व्यक्ति हूं। ये सीएम का विशेषाधिकार हैं कि वे किसे ओएसडी बनाएं। मैं ना तो आईएएस हूं, ना आरएएस, ना कोई कार्मिक। रही बात चुनाव लड़ने की तो कल्ला जी ने ही कहा था कि कोई युवा चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं, तब मैंने कहा था मैं लडूंगा। लोकेश ने कहा कि वे चुनाव लड़ें, उनका हक है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: