Bikaner News: बीकानेर में जयपुर हाईवे पर शनिवार देर रात बारातियों को लेकर जा रही बस और ट्रेलर में भिडंत हो गई। जिसमें 30 से अधिक बाराती घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद हाइवे पर भारी जाम लग गया।
घटना के बाद कलेक्टर-एसपी पहुंचे अस्पताल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जयपुर-जोधपुर बाइपास रोड़ पर बारातियों से भरी बस और ट्रेलर में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद घायलों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद मौके पर कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और एसपी अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचे।
जेएनवीसी थानाधिकारी ने बताया कि बारातियों से भरी बस रिडमलसर से नापासर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस बाइपास पर नोखा की तरफ से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई।
घटना के बाद सड़क के दोनों ओर लगा जाम
हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर भारी जाम लग गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रोड़ से जाम खुलवाया।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines