Bikaner: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बीकानेर संभाग के चार सौ वरिष्ठ नागरिक गंगासागर के लिए रवाना हुए। आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल भूदान यज्ञ बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा और केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत आदि ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर उत्सव जैसा माहौल दिखा। ढोल नगाड़ों की थाप के बीच तीर्थ यात्रा के लिए जाने वाले वरिष्ठ जनों का देवस्थान विभाग और यात्रियों के परिजनों की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया गया। रवानगी से पहले आपदा प्रबंधन मंत्री सहित सभी अतिथियों ने रेल की पूजा की और सभी को सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ जनों को दी बड़ी सौगात
इस अवसर पर आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा योजना के रूप में बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करती है और उनके लिए सभी प्रकार की सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए संकल्पबद्ध है। केश कला बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीर्थ यात्रा योजना से वरिष्ठ जनों के आत्म विश्वास और सम्मान में बढ़ोतरी की हैं। भूदान बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि बुजुर्ग हमारी थाती हैं। इनका मान सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।
4 जिलों के 400 यात्री हुए रवाना
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि ट्रेन में बीकानेर संभाग के चारों जिलों के लगभग 400 यात्री रवाना हुए। जयपुर और भरतपुर से लगभग 400 यात्री और जुड़ेंगे। ट्रेन 27 जून को गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी और 1 जुलाई को पुनः बीकानेर आएगी। सात दिवसीय यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों के ठहरने, खाने-पीने सहित सभी व्यवस्थाएं राज्य सरकार द्वारा निशुल्क प्रदान की जाएगी।
यात्रियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए श्रीगंगानगर जिले की सूरतगढ़ तहसील के आत्माराम खेरपुरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वरिष्ठ नागरिकों के मन की बात सुनी है और उन्हें चारों धाम की यात्रा करवा रहे हैं। वहीं श्रीगंगानगर की ही चंदा देवी और बीकानेर की जमना देवी ने भी राज्य सरकार की इस पहल के लिए आभार जताया।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines