Bikaner: बीकानेर के खाजूवाला में दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि इनमें से अभी तक किसी भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम में मुख्य अभियुक्त दिनेश विश्नोई अभी तक पुलिस पकड़ से दूर है। हालांकि पुलिस ने शुक्रवार को कार चालक राकेश को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह वहीं कार चालक है जिस कार में मुख्य आरोपी दिनेश विश्नोई पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंचा था।
मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी 7 टीमें
पुलिस ने इसके अलावा चार अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिसमें ओमप्रकाश, जस्सू, कपिल, भागीरथ है। दलित युवती के साथ जिस घर में दुष्कर्म हुआ था वह जस्सू नाई ने किराए पर ले रखा था। हालांकि पुलिस इस मामले में मुख्य अभियुक्त दिनेश विश्नेाई को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। उसकी तलाशी के लिए पुलिस ने 7 बड़ी टीमें बनाई है, जो दिनेश विश्नोई को ढूंढ रही है। बीकानेर पुलिस उसे प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तलाश रही है।
19 जून को हुई थी दर्दनाक वारदात
बता दें कि बीकानेर के खाजूवाला में 19 जून मंगलवार दोपहर मकान से एक युवती का शव बरामद हुआ था। परिवार का आरोप है कि पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। युवती के पिता की ओर दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार खाजूवाला थाने में तैनात दो काॅन्स्टेबल पर आरोप लगे हैं।
काॅन्स्टेबल मनोज और भागीरथ ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर पहले दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। लड़की के पिता के अनुसार युवती रोज सुबह कोचिंग जाती थी। मंगलवार को भी वह कोचिंग के लिए निकली थी लेकिन इस दौरान यह हादसा हो गया।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
17 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
21 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines