भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब से भरा कंटेनर पकड़ा, 2 तस्कर गिरफ्तार
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Bhilwara: भीलवाड़ा पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त की है। यह शराब पंजाब से राजस्थान के रास्ते गुजरात ले जाई जा रही थी। तस्करों ने शराब को कंटेनर में फर्नीचर से छिपा रखा था। पुलिस ने इस मामले में कंटेनर के चालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुर पुलिस थाने के एएसआई कैलाशचंद्र पुलिस जाब्ते के साथ थाना क्षेत्र के हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान अजमेर की ओर से आ रहे एक कंटेनर को पुलिस ने रुकवा कर पूछताछ की। मौके पर मौजूद जवानों ने कंटेनर की जांच की। तस्करों ने फर्नीचार के नीचे शराब छिपा रखी थी। उसके बाद कंटेनर को थाने लाकर फर्नीचर को नीचे उतारा गया तो उसमें 70 कार्टन शराब और 60 कार्टन बीयर मिली।
पुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चूरू निवासी मोनु कुमार पुत्र हेमराज मेघवंशी व रामपाल पुत्र रामकुंवर जाट को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि शराब पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: