राजस्थान के करौली में बड़ा हादसा; तेज रफ्तार बस तालाब में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan News: राजस्थान के करौली में एक बस अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त बस में 45 सवारियां थी।
बस के तालाब में गिर जाने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने बस में मौजूद सवारियों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। इस दौरान बस को तालाब से बाहर निकालने के लिए लाई गई क्रेन भी पलट गई।
करौली जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि करौली से मंडरायल जा रही बस ससेड़ी गांव के पास तालाब में गिरने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। हादसे में 4 लोग घायल हो गए जबकि 1 व्यक्ति की मौत हो गई। जिनको करौली अस्पताल में पहुंचाया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: