Bhiwani Murder Case: राजस्थान सरकार ने भरतपुर की फरी, कामां और सीकरी तहसीलों में दो लोगों के जले हुए शवों की बरामदगी के मद्देनजर अफवाह फैलाने की आशंका पर 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया।
48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट निलंबित
भरतपुर के संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने कहा कि अफवाहों और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। संभागीय आयुक्त सांवरलाल वर्मा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हमने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया है।
डीएनए सैंपल हुए मैच
इस बीच, भिवानी में जले हुए शवों की बरामदगी मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ हैं। राजस्थान पुलिस ने रविवार को कहा कि एक बोलेरो के अंदर मिले जले हुए कंकालों के डीएनए नमूने नासिर और जुनैद के परिवार के सदस्यों से मेल खाते हैं।
आईजी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि डीएनए परीक्षण के परिणाम आए हैं और यह पुष्टि की गई है कि लोहारू गांव में एक वाहन से बरामद जली हुई हड्डियां नसीर और जुनैद की थीं, जिन्हें यहां से अगवा किया गया था।
और पढ़िए –Hathras Rape and Murder Case: कोर्ट से 3 आरोपी बरी, एक दोषी करार; पीड़ित परिवार बोला- HC जाएंगे
उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा के जींद जिले में मिली स्कॉर्पियो से बरामद खून के नमूने भी मृतक व्यक्तियों से मेल खाते हैं यह पुष्टि करता है कि नासिर और जुनैद को पीटा गया था और उसी वाहन से अपहरण कर लिया गया था।
यह है मामला
आईजी ने कहा कि आरोपी रिंकु सैनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हमने जींद की गौशाला से स्काॅर्पियो में लगे रक्त के नमूने बरामद कर उन्हें जांच के भेजा था। बता दें कि 16 फरवरी की सुबह हरियाणा पुलिस ने भिवानी के लोहारू से एक जली हुई एसयूवी कार के अंदर दो जले हुए कंकाल बरामद किए थे। मामले में भरतपुर पुलिस ने रिंकु सैनी और मोनू समेत 6 आरोपियों को नामजद किया गया था।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines