Bhiwani Murder Case: अनहोनी की आशंका पर राजस्थान सरकार अलर्ट, भरतपुर की 3 तहसीलों में इंटरनेट बैन

Bhiwani Murder Case Internet Ban In Bharatpur

Bhiwani Murder Case Internet Ban In Bharatpur

Bhiwani Murder Case: राजस्थान सरकार ने भरतपुर की फरी, कामां और सीकरी तहसीलों में दो लोगों के जले हुए शवों की बरामदगी के मद्देनजर अफवाह फैलाने की आशंका पर 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट निलंबित

भरतपुर के संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने कहा कि अफवाहों और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। संभागीय आयुक्त सांवरलाल वर्मा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हमने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 48 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

डीएनए सैंपल हुए मैच

इस बीच, भिवानी में जले हुए शवों की बरामदगी मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ हैं। राजस्थान पुलिस ने रविवार को कहा कि एक बोलेरो के अंदर मिले जले हुए कंकालों के डीएनए नमूने नासिर और जुनैद के परिवार के सदस्यों से मेल खाते हैं।

आईजी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि डीएनए परीक्षण के परिणाम आए हैं और यह पुष्टि की गई है कि लोहारू गांव में एक वाहन से बरामद जली हुई हड्डियां नसीर और जुनैद की थीं, जिन्हें यहां से अगवा किया गया था।

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा के जींद जिले में मिली स्कॉर्पियो से बरामद खून के नमूने भी मृतक व्यक्तियों से मेल खाते हैं यह पुष्टि करता है कि नासिर और जुनैद को पीटा गया था और उसी वाहन से अपहरण कर लिया गया था।

विज्ञापन

यह है मामला

आईजी ने कहा कि आरोपी रिंकु सैनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हमने जींद की गौशाला से स्काॅर्पियो में लगे रक्त के नमूने बरामद कर उन्हें जांच के भेजा था। बता दें कि 16 फरवरी की सुबह हरियाणा पुलिस ने भिवानी के लोहारू से एक जली हुई एसयूवी कार के अंदर दो जले हुए कंकाल बरामद किए थे। मामले में भरतपुर पुलिस ने रिंकु सैनी और मोनू समेत 6 आरोपियों को नामजद किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ