राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसकी वजह से जिले की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो और तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक तांत्रिक जैसे दिखने वाले व्यक्ति को रस्सियों और जंजीरों से जकड़ा हुआ दिखाया गया है। वहीं उसके पीछे गांव के लोग हैं, जो सवालों के साथ शोर कर रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर पुलिस ने इस तांत्रिक व्यक्ति के खिलाफ FIR क्यों नहीं दर्ज की है?
आखिर मामला क्या है?
यह मामला भीलवाड़ा के मालाखेड़ा गांव का है। यहां दिलखुश सुथार नाम का एक तांत्रिक था, जो खुद को ‘बगड़ावत’ बताता था। दिलखुश सुथार लोगों को तंत्र-पाठ के साथ उनके घर सुख-शांति लाने का वादा करता था। लेकिन सुख-शांति की इस पूजा में वह लोगों के घर में लूट की वारदात को अंजाम देता था। वह उनके घर से सोने की ज्वेलरी और पैसे जैसी कीमती चीजें चुरा लेता था। ऐसा ही उसने गांव के बद्रीलाल माली के घर पर भी किया। इसके बाद गांव वालों ने खुद तांत्रिक को तलाशा और पकड़ा। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने तांत्रिक को रस्सियों और जंजीर से भी बांधा। इसके अलावा, गांव वालों ने तांत्रिक की खूब पिटाई भी की।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का 48 घंटे में चार राज्यों का मिशन, विकास, जनसंवाद और बिहार में चुनावी रणनीति
पुलिस ने क्यों दर्ज नहीं की FIR
इसके बाद तांत्रिक ने पूछताछ में कबूल किया कि वह पूजा-पाठ और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर शांति हवन के जरिए घर से गहने, पैसे और कीमती सामान की चोरी करता था। तांत्रिक ने बताया कि वह चोरी का माल अपने एक साथी को दे देता था। इसके बाद जब पीड़ित परिवार तांत्रिक को पुलिस के पास ले गया, तो पुलिस ने मुकदमा लिखने से मना कर दिया। पुलिस ने कहा कि आप लोग आपस में सुलझा लो। अब सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस के लिए चोरी और लूट की रिपोर्ट लिखाना मुश्किल है?
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
20 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines