Bhilwara News: राजस्व मंत्री रामलाल ने किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण, बोले- 'राहत कैंपों से परिवार की बचत बढ़ेगी'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Bhilwara News: राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने मंगलवार को भीलवाड़ा के पीथास में आयोजित महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए लाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।
मंत्री जाट ने कहा कि इन कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को गारंटी कार्ड वितरित किए साथ ही आमजन की समस्याओं को सुना और निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
राजस्व मंत्री जाट ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से राजस्थान स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से आमजन को महंगे उपचार की चिंता से मुक्ति मिली है। महंगी जांचें एवं दवाईयां आमजन को निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।
राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में कानून बनाकर जनता को स्वास्थ्य का अधिकार देने से राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में उभर कर आया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: