Bhilwara News: 'कैम्पों में जिम्मेदारी से आमजन की समस्याओं का समाधान करें अधिकारी'- राजस्व मंत्री रामलाल
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Bhilwara News: राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने यह बात भीलवाड़ा जिले के किड़ीमाल में आयोजित महंगाई राहत कैंप के अवलोकन के दौरान आमजन को संबोधित करते हुए कही। इसके पश्चात उन्होंने मांडल तहसील के सिड़ीयास में महंगाई राहत कैंप व प्रशासन गांवो के संग शिविर का भी निरीक्षण किया।
जाट ने कहा कि महंगाई राहत कैंपों के माध्यम से लोगों को न्यूनतम 1000 रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक निशुल्क बिजली देकर महंगाई से राहत दी जा रही है। साथ ही निरोगी राजस्थान के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपए का निशुल्क इलाज, 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार दिया जा रहा है।
इसके साथ ही कथौड़ी, सहरिया और विशेष योग्यजन को 100 दिवस का अतिरिक्त रोजगार एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन रोजगार मिलने से आमजन को संबल मिलेगा। मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले लाभार्थियों को प्रतिमाह निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों के पंजीकरण तक महंगाई राहत कैम्पों का संचालन जारी रहेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: