Bhilwara gangrape Case: भीलवाड़ा के कोटड़ी में नाबालिग के साथ गैंगरेप व हत्या के मामले में अब राजनीति अपने चरम पर है। कांग्रेस ने रविवार को बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं ने पीड़िता की पहचान उजागर है। सीएम के ओएसडी लोकश शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और महिला सांसदों के दल ने पहचान उजागर की हैं।
वाट्सऐप ग्रुप में साझा की गई तस्वीरें
सीएम के ओएसडी ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने पीड़िता के पिता से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। जिससे उनकी पहचान उजागर हो गई। बता दें कि रविवार को दिल्ली से बीजेपी की महिला सांसदों का एक दल कोटड़ी पहुंचा जहां उन्होंने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। इस दल में बंगाल से भाजपा सांसद लाॅकेट चटर्जी, छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, रेखा वर्मा शामिल थी। भाजपा की ओर से मीडिया को जानकारी देने के लिए एक वाट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। जिसमें इन तस्वीरों को साझा किया गया।
बीजेपी संवेदनशील मुद्दे पर कर रही राजनीति
सीएम गहलोत के ओएसडी ने कहा कि तीनों नेताओं को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। बीजेपी ने इतने सवेंदनशील मुद्दे पर राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सीएम ने इस मामले में जल्द से जल्द चालान पेश करने के निर्देश भी दिए हैं।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines