Bhilwara gangrape Case: सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर में राजीव गांधी ओलंपिक खेलों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे राजस्थान में खेलों के प्रति उत्साह का माहौल है। पूरा राजस्थान आज के दिन का इंतजार कर रहा था। ओलंपिक खेलाें का आयोजन 13 सितंबर तक होगा। इन खेलों में पूरे प्रदेश के 58 लाख खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए भीलवाड़ा की घटना की जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि कल भीलवाड़ा की घटना में पुलिस ने रात में 4-5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और क्या करेगी? कार्रवाई करने में हम सभी राज्यों में नंबर वन हैं। मणिपुर की घटना को कमजोर करने के लिए पीएम मोदी ने बहुत बड़ी गलती की है। ऐसे राज्य (मणिपुर) की तुलना आप राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कर रहे हैं। ये राजनीति है और हम इसे स्वीकार नहीं करते।
राजस्थान शांति प्रिय राज्य
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि राजस्थान एक शांतिप्रिय राज्य है। मणिपुर से तुलना कर राजस्थान को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हर राज्य में घटनाएं हो रही हैं। क्या उन्हें मध्य प्रदेश में होने वाली घटना नहीं दिखती? एक भाजपा विधायक इसमें शामिल है। सीएम ने कहा कि सामूहिक रूप से समाज को बलात्कारों और अत्याचारों के बारे में शिक्षित करने की जरूरत है।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines