Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा में महिला के साथ गैंगरेप और निर्वस्त्र करके सड़क पर छोड़ने की घटना में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला अपनी मर्जी से आरोपियों के साथ गई थी। मर्जी से ही महिला ने दोनों युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद महिला ने पति के डर से गलत आरोप लगाए। उधर, पुलिस ने दोनों युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
राजस्थान पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक घटना भीलवाड़ा के गंगापुर थाना क्षेत्र की बताई गई थी। यहां के आमली रोड पर एक महिला निर्वस्त्र चिल्लाती हुई देखी गई थी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को थाने में लाकर उससे पूछताछ की। महिला ने बताया कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है। गैंगरेप के बाद आरोपी उसके कपड़े भी ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले में तत्काल केस दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस को मिली एक ऑडियो रिकॉर्डिंग
पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच की। कई साक्ष्य जमा किए। उधर, पुलिस ने अपनी जांच भी जारी रखी। जांच के दौरान पुलिस को महिला के फोन से एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली। इस रिकॉर्डिंग को सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। बताया गया है कि रिकॉर्डिंग महिला और आरोपियों की थी। वारदात के बताए गए समय से पहले दोनों के बीच बात हुई थी।
25 साल की महिला, 50 का है पति
पड़ताल में सामने आया है कि 25 साल की पीड़िता की एक दलाल के माध्यम से करीब 50 साल के शख्स से हुई थी, लेकिन महिला गिरधारी नाम के एक शख्स से भी बात करती थी। बताया गया है कि गिरधारी ने फोन करके महिला को बुलाया था। पैसों की भी बात हुई। बताए गए समय पर महिला पहुंच गई। इसके बाद गिरधारी के साथ एक और युवक था। तीनों लोग एक खंडहर में पहुंचे। यहां दोनों युवकों ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
इसलिए बनाई झूठी कहानी
बताया गया है कि गिरधारी महिला को रातभर रुकने के लिए बोल रहा था। जबरजस्ती करने पर महिला बिना कपड़ों के ही भाग गई। उधर, जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा तो महिला ने पति के डर से झूठी कहानी बना दी। पुलिस ने दोनों युवकों को भी पकड़ लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines