Bhilwara: भीलवाड़ा के लुहारिया और मांडल की घटना के विरोध में मंगलवार को हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मांडल में तेजाजी चौक के पास इकट्ठा हुए और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ता रैली करते हुए एसपी ऑफिस का घेराव करने वाले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। मामले को बढ़ता देख आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से समझाइश करने लगे। तेजाजी चौक पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद हैं।
मांडल चौक पर भारी पुलिस बल तैनात
दोनों ही मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठन मंगलवार को तेजाजी चौक से भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली निकालने जा रहे थे। रैली के कस्बे में प्रवेश करने से पहले पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता उग्र हो गए और नारेबाजी शुरु कर दी। इसके बाद भीलवाड़ा एएसपी विमलसिंह और मांडल एसडीएम मौके पर पहुंचे। फिलहाल मांडल चौक पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात हैं। वहीं आक्रोशित कार्यकर्ता मौके पर ही धरना देकर बैठे हैं।
इन घटनाओं का हो रहा विरोध
बता दें कि मांडल कस्बे में शुक्रवार को बड़ा मंदिर की बेवान की सवारी निकालते समय समुदाय विशेष के लोगों ने पत्थरबाजी की थी। इसके बाद कस्बे में तनाव बढ़ गया। मांडल पिछले 2 दिनों से भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। वहीं लुहारिया में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 8वीं कक्षा की छात्रा के पानी की बोतल में पेशाब मिलाने और आपत्तिजनक शब्द लिखी पर्ची बैग में डालने के बाद सोमवार को दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
22 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines