के जे श्रीवत्सन, जयपुर
Bhilwara Car Rider Attacked With Sticks: राजस्थान के भीलवाड़ा में खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां कार सवार पर कुछ युवकों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा जिले के आसींद उपखंड क्षेत्र के अंटाली गांव के बाजार में ये घटना हुई। जहां एक कार 90 से 100 की स्पीड से फिल्मी स्टाइल में आई और आगे खड़ी बर्तन बेचने वाली गाड़ी को बचाते हुए दुकान की दीवार से टकरा गई।
लाठी-डंडों से हमला
दूसरी तरफ, पीछे से आई एक और गाड़ी से युवक उतरे और आगे वाली गाड़ी में सवार युवकों पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से कार सवार डर गए। वह युवक थोड़ी देर बैठे रहे। फिर उन्होंने भागकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। इस हमले में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ये भी पढ़ें: ‘पंक्चर हो जाए तो स्टेपनी लगाते ही हैं’, राजस्थान उपचुनाव से पहले बीजेपी-कांग्रेस में ‘बड़े’ नेताओं पर गाज
फैल गई दहशत
अचानक हुई इस घटना के वक्त अंटाली के बाजार में काफी लोग मौजूद थे। इस घटना के बाद वहां दहशत फैल गई और डर का माहौल पैदा हो गया। ऐसे में ग्रामीणों ने शंभूगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर शंभूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
कठोर कार्रवाई की मांग
कार सवार पर क्यों हमला किया गया, यह पुलिस जांच में ही सामने आएगा। लेकिन अचानक हुई अंटाली गांव में यह घटना सबको चौंका गई है। इस घटना के बाद अंटाली गांव के ग्रामीण भी सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हो गए और वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे। शंभूगढ़ पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर किन कारणों के चलते इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।
ये भी पढ़ें: सब घूम लिया? अब राजस्थान के इस गांव जाइए! बना देश का बेस्ट टूरिस्ट विलेज, ये नियम करने होंगे फॉलो
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
21 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines