के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में पूर्व महाराजा सूरजमल को लेकर टीवी धारावाहिक अहिल्याबाई में गलत तथ्य दिखाए जाने के आरोप लगे हैं। सोनी टीवी सहित उसके निर्माता आदि के खिलाफ जाट सरदारी में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर आज महाराजा सूरजमल यूथ बिग्रेड की तरफ से यातायात चौराहे पर एक पुतला दहन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।
सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे अहिल्या बाई सीरियल के निर्माता निर्देशक लेखक कलाकारों व सोनी टीवी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर आज युवा जाट की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। बता दें इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
महाराजा सूरजमल यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष नरेश पहलवान ने बताया कि अहिल्याबाई सीरियल में जो कि सोनी टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें महाराजा सूरजमल के बारे में गलत तरीके से प्रचार किया गया है। इसको भरतपुर की जाट सरदार सरदारी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी और आगे भी इसके खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी, जब तक फिल्म के निर्माता सोनी टीवी सहित अन्य कर्मचारी माफी नहीं मांगते हैं।
दरअसल एक हफ्ते से ज्यादा समय से सोनी टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ विवादों में फंसा हुआ है। सीरियल की कहानी रानी अहिल्याबाई से जुड़ी है, जिसमें महाराजा सूरजमल का भी जिक्र किया गया है। लेकिन अब यह सीरियल कथित तौर पर अपने गलत तथ्य दिखाने की वजह से विवादों में आ गया है।
आपको बता दें 17 नवंबर को प्रसारित हुए शो में महाराजा सूरजमल को ‘कायर’ दिखाने का आरोप है। इसको लेकर अहिल्याबाई के सीरियल निर्माता, लेखक और कलाकारों के खिलाफ हरियाणा और भरतपुर में एफआईआर दर्ज की गयी है। इसके अलावा राजस्थान में भी कई जगहों पर निर्माता जैक्सन सेठी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है। महाराजा के गलत चित्रण से नाराज लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines