Bharatpur News: अपराधी को जेल की सजा इसलिए दी जाती है ताकि वह अपने गुनाहों का प्रायश्चित कर सके और आगे ऐसा करने की भूल न कर बैठे, लेकिन एक शख्स 17 साल बाद जेल की सलाखों से बाहर आया और फिर वही गुनाह किया, जिसकी सजा काट चुका था। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के भरतपुर में पकड़े गए ऐसे ही एक अपराधी की। भरतपुर पुलिस एक अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिस पर नाबालिग से दरिंदगी का आरोप है।
जेल से छूटते ही नाबालिग को बनाया शिकार
उसने जेल से छूटते ही फिर से नाबालिग को शिकार बना डाला। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अरशद उर्फ लायक (37) को अरेस्ट किया है। वह बिहार के झब्बारी का रहने वाला है। अपराधी 2007 में नाबालिग से दुष्कर्म और मर्डर मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है। वह एक साल पहले 2024 में जेल से छूटा। महज एक साल के अंदर उसने फिर वही हैवानियत दोहरा दी।
ये भी पढ़ें: राजस्थान के शिक्षा मंत्री का नया फरमान- अब भ्रष्टाचारियों के घर की दीवारों पर चस्पा होंगे आरोप
पीड़िता को डराया धमकाया
आरोपी के खिलाफ 25 जून को शिकायत दर्ज कराई गई थी। एफआईआर सेवर थाने में दर्ज हुई। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। उसने चुप रहने के लिए कहा और डराकर कहा कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। इसी के साथ जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करने का भी आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में खुलेंगे 2 नए एयरपोर्ट, कैबिनेट की बैठक में 6 लेन रोड बनाने का फैसला
कड़ाई से पूछताछ में उगला राज
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी दिगंत आनंद के तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद एएसपी सतीश यादव और सीओ आकांक्षा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने जांच शुरू की और 18 अगस्त को आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यही वह अपराधी है जो पहले भी मासूम के साथ रेप और हत्या कर चुका था।
ये भी पढ़ें: ‘टॉफी देकर मम्मी से करता था प्यार’, पति को मारकर ड्रम में रखने वाली महिला के बच्चे ने खोली पोल
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
9 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
17 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines