Bharatpur News: नदबई से विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ लोग उनकी हत्या करना चाहते हैं। नदबई शुक्रवार को अंबेडकर जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि अवाना बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
कार्यक्रम के दौरान सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी जिले की राजनीति बहुत गर्म है, पिछले 4 सालों से मैं अपने सीने में बहुत सारी चीजों को दफन कर बैठा हूं, नदबई का विकास कुछ लोग पचा नहीं पा रहे। मैंने सरकार और उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया था कि कुछ लोग मेरी हत्या करना चाहते हैं मुझे दुख है कि आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बाबा साहब को यह देश कैसे भूल सकता है
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के लिए आखिरी दम तक लडूंगा। शरीर में खून का कतरा रहेगा जब तक लडूंगा। मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। जब में नोएडा से चलता हूं तो सिर पर कफन बांध कर चलता हूं, अगर एक जोगिंदर अवाना की हत्या होगी तो लाखों जोगिंदर अवाना आ जाएंगे।
उन्होंने नदबई में चल रहे मूर्ति विवाद को लेकर कहा कि लोग तरह-तरह की बात करते हैं, बाबा साहब को कैसे भूल सकता है यह देश। तुम बाबा साहब की मूर्ति को रोकना चाहते हो, हम बटन दबाकर बता देंगे जो ताकत बाबा साहब ने दी है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
19 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
4 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
9 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines