Bharatpur Lok Sabha Congress MP Sanjana Jatav: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को राजस्थान में बड़ा झटका लगा। कांग्रेस ने प्रदेश की 25 में से 11 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि दो बार से क्लीन स्वीप करने वाली बीजेपी इस बार 14 सीटों पर सिमट गई। इस बीच राजस्थान के भरतपुर से कांग्रेस की लोकसभा सांसद संजना जाटव ने नया कीर्तिमान बनाया है। वह राजस्थान में सबसे कम उम्र की महिला सांसद बनीं हैं। वहीं उनसे चुनाव हारे बीजेपी के रामस्वरूप कोली ने चौंकाने वाला बयान दिया है।
रामस्वरूप कोली ने कहा कि उनके लोगों ने ही उन्हें चुनाव हरवाया है। पूर्व बीजेपी सांसद बहादुर सिंह ने संजना को जिताने में मदद की है। उन्होंने चुनाव के दौरान लोगों से कहा था कि यह कन्यादान करना है मतलब जाटव समाज को इस बार संजना के पक्ष में मतदान करना है। रामस्वरूप ने आगे कहा कि उनके पास कई ऐसी रिकाॅर्डिंग है जिसमें सच्चाई सामने आ जाएगी कि किस तरह बहादुर सिंह ने लोगों से कन्यादान के नाम पर संजना जाटव के लिए वोट मांगे थे।
ये भी पढ़ेंः विधायक रवींद्र भाटी को धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, हथियार और गाड़ी बरामद
स्थानीय विधायकों का नहीं मिला सहयोग
बीजेपी के पूर्व सांसद यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि भरतपुर के कामां विधानसभा सीट से विधायक नौक्षम चौधरी समेत कई स्थानीय नेता चुनाव के दौरान सक्रिय नहीं रहे। उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के कारण भी उन्हें हार मिली।
प्रदेश की सबसे कम उम्र की सांसद बनीं
बता दें कि लोकसभा चुनाव से कुछ महीनों राजस्थान विधानसभा चुनाव में संजना यादव को अलवर के कठूमर से हार मिली थी। प्रियंका गांधी की टीम में शामिल रही संजना जाटव को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में दोबारा मौका दिया और उन्होंने न सिर्फ चुनाव जीता बल्कि सबसे कम उम्र की सांसद बनने का गौरव भी हासिल किया। भरतपुर के भुसावर की रहने वाली संजना का विवाह कठूमर केे कप्तान सिंह से हुआ। वह अलवर जिला परिषद की सदस्य भी हैं।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली की श्रद्धा जैसा राजस्थान में हत्याकांड, मुंबई की महिला का टुकड़ों में मिला शव
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
22 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines