Bharatpur: भरतपुर में अमोली टोल प्लाजा पर गोलीकांड करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच भरतपुर में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। फिलहाल उन्हें भारी सुरक्षा के बीच धौलपुर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने घटना में लिप्त सभी अपराधियों को अतिशीघ्र पकड़ने के निर्देश दिये हैं। मिश्रा ने बताया कि घटना में लिप्त 4 अपराधी पकड़े गए है। बबलू मालीपुरा, सौरभ लुलहरा, विष्णु जाट और धर्मराज पकड़े गए है।
रोडवेज बस में बैठकर आया था एक आरोपी
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ शाम 7 बजे भरतपुर जिले के सुपा गांव में हुई। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश विष्णु पुत्र बाबू और बबलू पुत्र भंवर सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता कृपाल जघीना हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस रोडवेज की बस में बैठाकर पेशी के लिए ले जा रही थी। उसी बस में विष्णु निवासी अजान भरतपुर भी बैठकर आया था। जैसे ही रोडवेज बस टोल प्लाजा पर पहुंची तो पूर्व सूचना पर बदमाशों ने बस में चढ़कर पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च डालकर गोलियां चला दी। जिसमें कुलदीप की मौत हो गई वहीं विजयपाल घायल हो गया।
नाकाबंदी देख जंगल की ओर भागे बदमाश
घटना के बाद बदमाश काले रंग स्काॅर्पियो में सवार होकर खेरिया मोड़ पहुंचे। लेकिन वहां पुलिस की नाकाबंदी को देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी सुपा गांव की ओर मोड़ दी। वहां भी नाकाबंदी देख बदमाश गाड़ी छोड़कर जंगलों की ओर भागे। जहां उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस की मानें तो इस घटना में और भी बदमाश शामिल हो सकते हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
23 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
4 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
7 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
14 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines