Bharatpur: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की 29 जून को भरतपुर के नदबई में एक सभा आयोजित होगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भरतपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली।
राजेंद्र राठौड़ ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
मींटिंग के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर केंद्रीय नेताओं के पूरे देश में दौरे हो रहे हैं। उसी क्रम में जेपी नड्डा भी भरतपुर आ रह हैं। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं के साथ 9 साल में देश की बदली हुई तस्वीर रखेंगे। राठौड़ ने आगे कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। इसी क्रम में आज इस बैठक का आयोजन किया गया।
https://twitter.com/cpjoshiBJP/status/1673003041451302913?cxt=HHwWgoDTnd_Z2bcuAAAA
टुकड़ा-टुकड़ा गैंग नहीं कर पाएगी बीजेपी से मुकाबला
प्रेस वार्ता के दौरान जब उनसे विपक्षी एकता पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कल तक जो कांग्रेस को ललकारते थे, जिनका जन्म ही कांग्रेस विरोध में हुआ। आज ये लोग गलबहियां करने की कोशिश में लगे हुए हैं। यह टुकड़ा-टुकड़ा गैंग एक हो जाए तब भी बीजेपी से मुकाबला संभव नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में तुष्टिकरण की राजनीति को जनता अच्छे से समझ चुकी है। राजस्थान साम्प्रदायिकता की आग में जलता रहा। लेकिन अब जब लगा कि चुनाव नजदीक है तो फिर से हिंदू-हिंदू करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता इस बार चुनावी हिंदुओं को जरूर सबक सिखाएगी।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
10 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines