Bharatpur police raid: राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने नशा तस्करी की सूचना पर एक आरोपी के घर रेड की। लेकिन इस दौरान बचने के लिए तस्कर और उसके परिजनों ने पुलिस पर कुत्ते छोड़ दिए। पुलिस पर 4 कुत्ते टूट पड़े, जिसके बाद कर्मचारियों को काफी दूर तक दौड़ा लिया। इस दौरान तस्कर और उसके परिवार के लोग काफी नशीला पदार्थ मौके से लेकर भाग गए।
कुत्तों ने कई पुलिसवालों को काट लिया। पुलिस को जान बचाने के लिए एक कुत्ते को शूट करना पड़ा। मामला अटलबंद थाना इलाके का बताया जा रहा है। यहां पर बबली नाम का तस्कर एक्टिव है। पुलिस ने आरोपी को रात के समय दबोच लिया था। जिससे काफी जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश थी। जो भगोड़ा चल रहा था।
चार खूंखार कुत्तों ने पुलिस को नचाया
पुलिस को उसके कई गुर्गों, परिजनों और ठिकानों के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस माल बरामद करने के लिए उसके ठिकाने पर गई थी। लेकिन पुलिस को देख घरवालों ने खूंखार कुत्तों को छोड़ दिया। कुत्तों ने कई पुलिसवालों को काट लिया। बचाव करने के लिए पुलिस टीम को एक कुत्ते को गोली मारनी पड़ी। इसके बाद पुलिस की टीमें रात को बड़ी तादाद में इस जगह पहुंच गई। जिसके बाद जेसीबी को बुलाया गया।
पुलिस को आरोपियों के साथियों की तलाश
पुलिस ने ठिकाने पर कार्रवाई करके उसे सीज कर दिया है। कई कारों को भी कब्जे में लिया गया है। जो लोग मौके से फरार हुए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करी के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है कि आरोपी के किन-किन लोगों से लिंक थे।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कुछ ही दिन बाद विधानसभा इलेक्शन होने हैं। जिसको देखते हुए पुलिस काफी अलर्ट है। चुनाव के साथ ही तस्करी की वारदात बढ़ रही हैं। पुलिस के अनुसार कई नशा तस्करों को प्वाइंट किया गया है। जिसके बाद उनके ठिकानों पर लगातार रेड की जा रही है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines