Bharat Jodo Yatra: सचिन पायलट ने यात्रा के स्वागत में टीजर किया जारी, लोगों ने की खूब सराहना, देखें Video

Sachin Pilot releases teaser for Bharat Jodo Yatra

सचिन पायलट ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए टीजर किया जारी

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने से एक दिन पहले, कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शनिवार को राहुल गांधी का स्वागत करते हुए एक वीडियो जारी किया है। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर से झालावाड़ से प्रवेश करेगी। उधर राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की खींचतान फिलहाल थमती नजर आ रही है।

विज्ञापन

सचिन पायलट के ट्विटर पर भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में सचिन अपने जूते का फीता बांधते हैं, इसके बाद बॉडी को थोड़ा स्ट्रेच करते हैं। अपना चश्मा ठीक करने के बाद वह दौड़ना शुरू कर देते हैं। इसके बाद कैमरा पायलट की टी-शर्ट की पर फोकस होता है, जिसपर राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा की फोटो है। सचिन पायलट दौड़ते जाते हैं और उनके साथ अलग-अलग लोग जुड़ते चले जाते हैं। वीडियो के अंत में पायलट कहते हैं, ‘पूरा राजस्थान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहा है। आप भी आ रहे हैं?’

विज्ञापन

आपको बता दें भारत जोड़ो यात्रा का आज शनिवार को मध्यप्रदेश में आखिरी दिन है। कल रविवार चार नवंबर को राहुल गांधी यात्रा के साथ राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएंगे। सबसे पहले यात्रा एमपी की सीमा से सटे राजस्थान के झालावाड़ जिले के चऊंली गांव में प्रवेश करेगी। 15 दिन में कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिले से होते हुए राजस्थान से बाहर चली जाएगी।

विज्ञापन

दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा प्रदेश के सात जिलों की 18 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इनमें से ज्यादातर सीटें गुर्जर-मीणा बाहुल्य हैं। एक-दों सीटों को छोड़कर ज्यादातर पर गुर्जर या फिर मीणा समाज प्रभावी है। वहीं, कुछ सीटें पर दोनों समाजों का दबदबा है। इससे इस पूरे क्षेत्र में सचिन पायलट का दबदबा अधिक है। वर्तमान में इन 18 सीटों में से 12 कांग्रेस और छह पर भाजपा का कब्जा है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ