Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की यात्रा का राजस्थान में 'मंगल प्रवेश', झालावाड़ के चंवली बॉर्डर पर किया जा रहा है स्वागत

Bharat Jodo Yatra in Rajasthan

भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान बॉर्डर पर पहुंची

Bharat Jodo Yatra in Rajasthan: राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के झालावाड़ जिले के चंवली बॉर्डर पर पहुंच गयी है। इस यात्रा का राजस्थान बॉर्डर पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है। एमपी-राजस्थान बॉर्डर पर इस समय सीएम गहलोत, पायलट समेत तमाम बड़े नेता मौजूद हैं और राहुल गांधी का स्वागत-सीत्कार कर रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें राहुल गांधी के स्वागत के लिए राजस्थान कांग्रेस की ओर से पलक-पांवड़े बिछा दिए गए हैं। राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के कई नेता झालावाड़ पहुंचे हैं।

विज्ञापन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश बॉर्डर क्रॉस कर राजस्थान के झालावाड़ जिले के चऊंली गांव में पहुंची है। यहां पर संजय डांगी के खेत में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। झालावाड़ में यात्रा 4 से 6 दिसंबर तक रहेगी। राहुल झालरापाटन के बाद रामगंज मंडी, लाडपुरा, कोटा दक्षिण, कोटा उत्तर और केशवरायपाटन होते हुए आगे बढ़ेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ